भारत स्काउट एवं गाइड शिविर में बरती कला के 23 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा सीखेंगे अनुशासन और नेतृत्व के गुर

बरती कला। विद्यार्थियों में अनुशासन नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड के विकासखंड स्तरीय द्वितीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरती कला के 23 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने स्काउट मास्टर निशांत कुमार पटेल के नेतृत्व में शिविर के लिए प्रस्थान किया।तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ व्याख्याता वाई.पी. जायसवाल एस.के. पटेल अरुण कुमार पटेल एवं प्रधान पाठक श्री तारकनाथ पटेल ने विद्यार्थियों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें स्काउट नियम एवं प्रतिज्ञा प्राथमिक चिकित्सा गांठ बंधन दिशा ज्ञान अनुशासन टोली भावना सेवा कार्य और आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियां शामिल हैं।इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता आत्मनिर्भरता और सामाजिक सेवा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के इस सहभागिता को उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent Posts