लाल बगीचा वार्ड में विकास की रफ्तार तेज पार्षद हिमानी साहू का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा

धमतरी। लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद एवं नगर निगम धमतरी के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की सभापति हिमानी भगवत साहू के कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। इस एक वर्ष के दौरान वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनहित से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया।पार्षद हिमानी साहू के नेतृत्व में वार्ड में सड़क निर्माण, नियमित सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार पहल की गई। वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए तत्परता के साथ कार्य किया गया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना है। सभापति के रूप में नगर निगम स्तर पर भी उन्होंने विधि एवं सामान्य प्रशासन से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।पार्षद हिमानी भगवत साहू ने कहा कि वार्डवासियों के सहयोग, स्नेह और विश्वास से ही यह संभव हो पाया है। आने वाले समय में लाल बगीचा वार्ड के साथ-साथ धमतरी शहर के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक योजनाबद्ध एवं प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा।

Recent Posts