वर्षों से खतरा का सबब बना दर्री का जानलेवा ट्रांसफार्मर हटेगा, माध्यम बने प्रीतेश गांधी ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

ठाकरे परिसर के मंत्री जनदर्शन के फरमान पर एक्शन में आये कलेक्टर धमतरी-: दर्री गांव में मुख्य चौक पर लगा ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बना हुआ था जिसे हटाने की मांग एक लंबे समय से ग्राम वासी कर रहे थे क्योंकि उसे स्थल पर स्कूल के साथ-साथ सार्वजनिक सामुदायिक भवन सहित स्कूल के सारे कार्यक्रम आयोजित होते हैं सड़क तथा मुख्य चौक पर सीमेंटकरण होने से ट्रांसफार्मर जमीन से सट चुका था जिसके कारण ऊंचाई कम होने से बच्चों के लिए खतरे का कारण बनते हुए कई बार गंभीर दुर्घटना हो गई थी। जिसके तरफ निरंतर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों तथा विद्युत विभाग को निरंतर इस और ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी फंड का अभाव होने को कारण बताते हुए इस पर समुचित कार्रवाई नहीं हो पाई थी इस बहू प्रतिक्षित विकराल समस्या से भाजपा प्रदेश कार्यालय सह मंत्री प्रीतेश गांधी को अवगत कराए जाने पर प्रदेश भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर में सरकार के मंत्रियों के द्वारा लगाए जा रहे हैं जनदर्शन कार्यक्रम में जनपद सदस्य गितेश्वरी साहू, संरपंच हिमांशु शेखर साहू, उपसरपंच निरंजन साहू, ग्राम समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामवासियों के साथ पहुंचकर प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा को अवगत कराए जाने पर उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित करते हुए अति शीघ्र ट्रांसफार्मर को अन्यत्र स्थानांतरित करने का आदेश दिया था जिस पर अमल करते हुए विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर हटा लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है खंभे भी गाढ़े जा चुके हैं। जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है तथा उन्होंने शासन प्रशासन का धन्यवाद देते हुए आभार माना है।

Recent Posts