धमतरी क्रिश्चिय (बठेना) हास्पिटल में गर्दन के कैंसर का सफलतापूर्वक हुआ जटिल ऑपरेशन यह सफल ऑपरेशन

धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल की बढ़ती काबिलियत का प्रमाण

बठेना अस्पताल में ऐसे कुशल चिकित्सकों का होना धमतरी के लिए अच्छा संकेत

डॉ. प्रहर्ष क्लेडियस ने सफलतापूर्वक किया यह ऑपरेशन

डॉ. संदीप पटौंदा की लीडरशिप में बठेना अस्पताल छू रहा नई ऊंचाईयां

धमतरी । कैंसर केयर को एक बड़ी उम्मीद देते हुए (बठेना) धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल के विश्व प्रतिष्ठित सीएमसी वेल्लोर (मेडिकल कॉलेज) से प्रशिक्षित सर्जन डॉ. प्रहर्ष क्लेडियस ने गत 24 फरवरी को एक बुजुर्ग महिला के दाहिने सबमेडिबुलर हिस्से (जबड़े के नीचे) से गर्दन तक फैले एक मुश्किल कैंसर को सफलतापूर्वक निकाला है। कैंसर एक घातक और जान लेवा बीमारी है अगर समय से इलाज ना हो तो मरीज की मौत भी हो सकती है.

मरीज गर्दन के दाहिने हिस्से में 14 × 12 × 9 ष्द्वह्य की गांठ के साथ आई थी, जो सिर्फ एक महीने में इतना बड़ा हो गया था. जांच से यह पता चला कि यह एक खतरनाक कैंसर है जिसमें कैरोटिड आर्टरी और इंटरनल जुगुलर वेन जैसी बड़ी खून की नसें शामिल हैं। डॉ. प्रहर्ष क्लेडियस ने यह कौशलपूर्ण ऑपरेशन किया और ज़रूरी स्ट्रक्बर और खून की नसें को बचाते हुए कैंसर गांठ को निकाल दिया। मरीज अब ठीक हो रही है और ऑपरेशन सफल रहा।

डॉ. प्रहर्ष क्लेडियस ने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ कैसर को खत्म करना नहीं था, बल्कि मरीज की जिंदगी की क्वालिटी को बचाना था। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संदीप पटौंदा के सपोर्ट से मुश्किल और एडवांस्ड ऑपरेशन करने की प्रोत्साहन मिलती है। डॉ. संदीप पटौंदा के सपोर्ट के बारे में और पूछने पर उन्होंने बताया कि डॉ. संदीप पटौंदा की लीडरशिप में यह संस्था नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिसमें मेनोनाइट क्रिडियन फार्मेसी कॉलेज शुरू होना और अच्छी हेल्थ केयर के लिए हृक्त।। एक्रेडिटेशन हासिल करना शामिल है। ऐसे मेडिकल सुपरिटेंडेंट का होना एक आशीर्वाद है जो इतने डेडिकेटेड हैं और हमेशा अच्छे काम को बढ़ावा देते हैं। डॉ. संदीप पटौंदा के नेतृत्व में धमतरी क्रिश्चियन (बठेना) अस्पताल में जटिल बीमारियों के ऑपरेशन नियमित रूप से होने लगे हैं। डॉ. प्रहर्ष क्लाडियस का मानना है कि धमतरी क्रिश्चियन (बठेना) अस्पताल में ऐसी सुविधाएं होना डॉ. संदीप पटौंदा के दूर दृष्टि नेतृत्व का फल है और हमेशा अच्छा और अनोखा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस कारण उन्होंने इस ऑपरेशन का भी पहला श्रेय डॉ संदीप पटौंदा को दिया।

मरीज़ ने कहा कि शुरू में मैं अपने कैंसर को लेकर बहुत डरी हुई थी। धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल ने मुझे दूसरी जिंदगी दी है. यह एक चमत्कार जैसा लगता है। कोई भी ऑपरेशन बिना निश्वेतना (अनेस्थीसिया) के संभव नहीं है। इसलिए, डॉ. प्रहर्ष क्लाडियस ने विश्व प्रतिष्ठित सीमसी वेल्लोर (मेडिकल कॉलेज) से प्रशिक्षित यहाँ कि निश्चेतना (अनेस्थीसिया) विशेषज्ञ डॉ. न्योमी मारिएट्टा क्लाडियस और उनके टीम को इस ऑपरेशन की सफलता के लिए उनके अतुल्य योगदान की सराहा। ऑपरेशन थिएटर के इंचार्ज रुबिन नाथ और उनके समस्त नर्सिंग व अन्य स्टाफ का भी योगदान महत्वपूर्ण रहा है। यह सफल ऑपरेशन धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल की बढ़ती काबिलियत, सर्जरी विभाग में कार्यरत डॉ. प्रहर्ष क्लैडियस की विशेषज्ञता और निश्चेतना (अनेस्थीसिया) विशेषज्ञ डॉ. न्योमी मारिएट्टा क्लाडियस की योग्यता का प्रतीक है। धमतरी के लिए गर्व की बात है कि कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज की सुविधा धमतरी के सबसे बड़े और विश्वास योग्य धमतरी मसीह (बठेना) अस्पताल में उपलब्ध है। ऐसे कुशल चिकित्सकों का धमतरी शहर में उपलब्ध होना धमतरी के लिए अच्छा संकेत है।

Recent Posts