महापौर रामू रोहरा की अध्यक्षता में निगम एमआईसी की हुई बैठक

विभिन्न एजेंडो निगम बजट पर हुई चर्चा धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी की मेयर-इन-काउंसिल एमआईसी की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रातः 11 बजे महापौर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर रामू रोहरा ने की। बैठक में शहर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण तथा जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विचार-विमर्श रहा। महापौर रोहरा ने स्पष्ट कहा कि आगामी बजट पूर्णतः जनहितैषी, पारदर्शी एवं विकासोन्मुखी होगा। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं, नागरिकों की अपेक्षाओं तथा दीर्घकालिक विकास दृष्टि को ध्यान में रखते हुए बजट का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करते समय मूलभूत सुविधाओं सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।महापौर ने कहा कि नगर निगम की प्रतिबद्धता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उन्होंने एमआईसी सदस्यों से अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने और आगामी वित्तीय वर्ष में ठोस परिणाम देने का आह्वान किया। बैठक में एमआईसी सदस्य- नीलेश लुनिया स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, विजय मोटवानी आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण अखिलेश सोनकर जल कार्य श्याम लाल नेताम राजस्व एवं बाजार नरेन्द्र रोहरा पुनर्वास एवं नियोजन विभा चन्द्रकार शिक्षा, महिला एवं बाल विकास हिमानी साहू विधि एवं सामान्य प्रशासन युगल किशोर उर्फ पिंटू यादव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार रखे। बैठक में निगम आयुक्त प्रिया गोयल, उपायुक्त पी.सी. सार्वा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में महापौर रामू रोहरा ने विश्वास व्यक्त किया कि समन्वित प्रयासों और मजबूत नेतृत्व के माध्यम से धमतरी को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा नगर निगम जनविश्वास पर पूर्णतः खरा उतरेगा।

Recent Posts