यादव समाज ने आपत्तिजनक फिल्म पर रोक लगाने की मांग की

 

फोटो है  धमतरी – फिल्म निर्माता अंकित भडाना व संदीप तोमर के द्वारा यादव जी की लव स्टोरी नाम पर 27  फरवरी 2026 को यह फिल्म रिलीज किया जा रहा है, जिसमें एक यादव लड़की व मुसलमान लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को चित्रित किया गया है, माननीय महोदया को विदित हो इस फिल्म के नाम व कहानी यादव समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के विरूद्ध होने के कारण यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं, इससे संपूर्ण भारत वर्ष के यादव समाज में आक्रोशित है, वहीं फिल्म रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द बिगडऩे की संभावना है । अत: सर्व यादव समाज छग प्रदेश माननीय महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व फिल्म विकास बोर्ड के सम्मानीय अध्यक्ष महोदय से आग्रह करता है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए फिल्म को रिलीज होने से पूर्व प्रतिबंधित किया जावे। आज दोपहर यादव समाज धमतरी के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर आफिस पहुंच कर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, मदन यदु,मुकेश यादव,रामनाथ यादव,मोहन कुमार यादव उपस्थित थे।

Recent Posts