महिला सशक्तिकरण हेतु ग्राम बोरीगारका में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 17 एवं 18 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत बोरीगारका, जिला दुर्ग में “उद्यमिता एवं स्वरोजगार पर दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान करना था।कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना निर्माण, विपणन रणनीतियाँ, वित्तीय प्रबंधन, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम में लगभग 80 महिला प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की तथा उद्योग एवं व्यवसाय से जुड़ी अपनी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर खुलकर चर्चा की। साथ ही, प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर व्यवसाय प्रारंभ करने एवं उसके सफल संचालन एवं विस्तार हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई ।इस अवसर पर ग्राम बोरीगारका के सरपंच चुम्मन यादव, डॉ. पोषण लाल सिन्हा (उद्योग प्रशिक्षक) अंजलि साहू (पंच) हंस साहू (पंच) कविता सोनवान चंद्र शेखर जनबंधु तेज साहू ऋतू साहू पुष्प साहू सुमन साहू, सती बघेल लेना साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविन्द कुमार द्विवेदी (EDII) ने कहा कि यह पहल स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह कार्यशाला ग्राम की महिलाओं एवं युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में अत्यंत प्रभावी एवं सार्थक सिद्ध हुई।

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर