भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा 2026 प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में नई टीम का गठन

धमतरी।भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सहमति से महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की वर्ष 2026 हेतु घोषणा की गई है। संगठनात्मक मजबूती, महिला सशक्तिकरण तथा बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है।जारी सूची के अनुसार महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रुक्मणी सोनकर प्रीति यदु, पुष्पा साहू एवं ललिता भारद्वाज को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री पद पर प्रियंका सिन्हा एवं कविता यादव को जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री पद पर पवित्रा दिवान विमला ध्रुव विनिता कोटरी वीणा साहू एवं भुवनेश्वरी चंदेल को नियुक्त किया गया है।कोषाध्यक्ष के रूप में संगीता जगताप एवं सह कोषाध्यक्ष के रूप में गितेश्वरी साहू को दायित्व सौंपा गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में डॉली सोनी, सह मीडिया प्रभारी के रूप में सुलोचना देवांगन, सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में अनीता सोनकर एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में फुलबरी साहू को नियुक्त किया गया है।कार्यसमिति सदस्य के रूप में संपदा साहू पद्मनी तिवारी सुशीला तिवारी श्रमित सिन्हा, सती मरकाम तेजस्वनी साहू दुर्गा साहू पुष्पा साहू श्रमित सिन्हा अनुराधा साहू नंदिनी पटेल खिलेश्वरी निषाद संध्या साहू, खुशी घोघरेरी यादव एवं जानेश्वरी साहू को शामिल किया गया है। इसी प्रकार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है, जिसमें धमतरी शहर मंडल से पूजा कुंजाम, आमदी मंडल से सुनीता साहू, रांव मंडल से किरण सिन्हा, मगरलोड मंडल से पूर्णिमा बनपोला, गंगरेल मंडल से टिकेश्वरी साहू, कुरूद मंडल से खुशी घोघरेरी निर्मलकर, भखारा मंडल से चंद्रिका साहू, सिर्री मंडल से नीलिमा ध्रुव, मेघा मंडल से दिनेश्वरी साहू, नगरी मंडल से चंचलेश्वरी साहू, मरारलोड मंडल से मनुप्रिया साहू, बेलरगांव मंडल से लक्ष्मी ठाकुर एवं कुकेराल मंडल से रेखा साहू को अध्यक्ष बनाया गया है।जिला संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवगठित महिला मोर्चा की टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा महिला मोर्चा के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करेगी। संगठन विस्तार, सामाजिक सहभागिता एवं महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में यह नई टीम सक्रिय भूमिका निभाएगी। उक्त जानकारी उमेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Recent Posts