धमतरी – छत्रपति शिवाजी महाराज रत्नाबांधा चौक स्थित मुख्य मार्ग इन दिनों गंदगी और जल भराव से बदहाल है । नाली का पानी सड़क पर बह रहा है

जिससे गुजरना किसी सजा से कम नहीं है। नाली का पानी सड़क पर फैला रहता है । गंदगी के कारण आने जाने वाले छात्र महिलाएं और राहगीर अक्सर परेशान रहते हैं। बाईक चालक व वाहनों के गुजरने से पैदल चलने वालों को और भी ज्यादा परेशानी होती है नाली के पानी से बदबू भी आता रहता है। इसकी सफाई भी नहीं की जा रही है। अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि के आने जाने का मुख्य मार्ग होने पर भी जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है। सड़क की बदहाली से निजात दिलाने व नालियों की सफाई करने की मांग नागरिकों ने की है।

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर