समस्त क्षेत्रवासियों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

धमतरी- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा, भक्ति और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। रंजना साहू ने कहा कि भगवान शिव का तप, त्याग और करुणा से परिपूर्ण जीवन हम सभी को सत्य, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो तथा प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।उन्होंने श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि के पर्व को श्रद्धा, सादगी और सामाजिक समरसता के साथ मनाने का आह्वान करते हुए समाज में भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश भी दिया।

Recent Posts