गंगरेल बांध परिसर में चार दिवसीय न्यू ईयर फेस्ट” का भव्य आयोजन नववर्ष उत्सव का भव्य आयोजन, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

धमतरी /- 01 जनवरी 2026/ नववर्ष के अवसर पर जिला पर्यटन समिति, धमतरी द्वारा गंगरेल बांध परिसर में चार दिवसीय “न्यू ईयर फेस्ट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 1 जनवरी से 4 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल गंगरेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा स्थानीय पर्यटन, संस्कृति एवं रोजगार को बढ़ावा देना है। न्यू ईयर फेस्ट में संगीत, मनोरंजन, फूड स्टॉल, लाइव डीजे, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं बोनफायर जैसी विशेष आकर्षण शामिल हैं। पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह आयोजन पूर्णतः खुला है, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। उत्सव के दौरान प्रतिभागियों के लिए आकर्षक उपहार, ट्रॉफी, विशेष पुरस्कार एवं सरप्राइज रिवॉर्ड की भी व्यवस्था की गई है। गंगरेल बांध की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित यह उत्सव नववर्ष को यादगार बनाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन समिति ने नागरिकों एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उत्सव का आनंद लेने तथा जिले की पर्यटन छवि को सशक्त बनाने की अपील की है।

Recent Posts

कलेक्टर की पहल से संबलपुरी साड़ी केंद्र को मिलेगी नई पहचान, महिलाओं की मेहनत को मिलेगा बड़ा बाजार संबलपुरी साड़ी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर