एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस की सतर्क और त्वरित कार्यवाही-महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

ई-रिक्शा में प्रार्थी के साथ बैठकर 20 हज़ार की नकदी उड़ाने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार- धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता अपराध पंजीबद्ध कर तीनों महिला आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया – न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया संक्षिप्त विवरण- दिनांक 20.12.2026 को प्रार्थिया सरिता त्रिपाठी पति आलोक त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष साकिन मराठापारा धमतरी अपनी बच्ची के साथ कारगिल चौक धमतरी में मकान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का भुगतान करने हेतु अपने बैग में 20,000/- रूपये नगद राशि लेकर गणेश चौक धमतरी से ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थीं।

इसी दौरान रामबाग के पास तीन अज्ञात महिलाओं द्वारा उसी ई-रिक्शा को रोकते हुए उसी ई-रिक्शा में बैठकर यात्रा की गई तथा विद्यावासिनी मंदिर के पास उतर गईं।

इसके बाद जब प्रार्थिया कारगिल चौक के पास उतरकर ई-रिक्शा चालक को किराया देने लगीं, तब उन्होंने बैग देखा तो उसमें रखी 20,000/- रूपये की राशि गायब पाई।

अज्ञात तीनों महिलाओं द्वारा चोरी किए जाने की आशंका पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में तत्काल अपराध दर्ज किया गया।

विवेचना एवं कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा अपराध क्रमांक 352/2025

धारा 305 (b), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान- घटना स्थल निरीक्षण गवाहों के कथन

सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदिग्ध महिलाओं की लगातार पता-तलाश की गई।

पता-तलाश के दौरान विंध्यवासिनी मंदिर के पास तीनों संदिग्ध महिलाएँ घूमते मिलीं, जिन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिलाओं ने अपराध कबूल किया।

जप्ती विवरण-

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के अनुसार—

प्रिया इंदुरकर ने 7,000/- रूपये खर्च करने के बाद 3,650/-रूपये पेश किए

रंजू सेंडे ने 6,500/- रूपये खर्च कर 2,250/-रूपये पेश किए

संगीता पाथरे ने 6,500/- रूपये खर्च कर 2,780/-रूपये पेश किए

कुल 8,680/- रूपये की नकद राशि गवाहों के समक्ष जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपिया

(01) प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. नगर तारसा रोड, थाना कन्हान, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)

(02) रंजू सेंडे पति इनोद सेंडे, उम्र 50 वर्ष

सा. मुंडीकोटा, घोघरा चौकी, थाना तिरोडा, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)

(03) संगीता पाथरे पति विनोद पाथरे, उम्र 40 वर्ष

सा. सतरापुर, खंडरवार कंपनी, थाना कन्हान, जिला नागपुर (महाराष्ट्र)

अंतिम कार्यवाही

आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपिया का अपराधिक रिकॉर्ड-

दिनांक 13.06.2025 को मदिना मस्जिद आनंद नगर से जयस्तंभ चौक के मध्य ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी के बैग में रखी नकदी रकम चोरी कर ली गई।

इस संबंध में थाना गोलबाजार रायपुर में अपराध क्रमांक 84/2025, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान इस अपराध में आरोपी महिला प्रिया इंचुरकर पति भोला इंचुरकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी एम.जी. नगर तारसा रोड, थाना कन्हान, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), अस्थायी पता—सीतानगर, गुढ़ियारी, रायपुर (छत्तीसगढ़) एवं एक अन्य महिला आरोपिया की संलिप्तता पाई गई, जिसके विरुद्ध विधिवत अपराध दर्ज किया गया है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि आरोपिया का अपराध करने का तरीका (Modus Operandi) ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर धक्का-मुक्की के दौरान बैग से नकदी चोरी करना है। उक्त आरोपिया के विरुद्ध इसी प्रकार के अन्य अपराध भी पंजीबद्ध पाए गए हैं।

धमतरी पुलिस की अपील

सार्वजनिक स्थानों पर सतर्क रहें

भीड़ में अपने पर्स व बैग सुरक्षित रखें, संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें – डायल 112,100

Recent Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई देने भिलाई निवेश पहुंचे लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग और क्षेत्र वासियों को भी होली की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की और जम के होली मनाई।

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग