‘हुनर तो सभी में होता है’, बुजुर्ग महिला की सुरीली आवाज में खोए सोनू सूद, कहा- अम्मा, आप कमाल हो

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे एक बुजुर्ग महिला के साथ हैं। महिला मराठी में गाना गा रही हैं। सोनू सूद उनकी आवाज सुनकर बहुत खुश हैं। उन्होंने महिला की प्रतिभा की जमकर सराहना की।

मुम्बई / – बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने फैन्स के लिए केवल एक्टर नहीं रहे बल्कि लोग उन्हें किसी किंग से कम नहीं मानते हैं। लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद करके उन्होंने सबके दिलों में जो जगह बनाई है, वो कभी खत्म नहीं हो सकता। उनकी फिल्में चले न चले, वो हर उस दिल के लिए सबसे बड़े हीरो हैं जिन्होंने उस सम उनकी मदद की जब किसी के वश में कुछ नहीं था।

अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करते हैं, जो दिल को छू जाता है। चाहे वो किसी जरूरतमंद की मदद हो या किसी अनदेखी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने की बात हो, सोनू सूद हमेशा हमेशा अपने पोस्ट और काम सबका दिल जीत ले जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

सोनू सूद ने कहा- ये अम्मा कमाल की सिंगर हैं

आज सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसपर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा। इस वीडियो में सोनू सूद एक बुजुर्ग महिला के पास बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वो कहते हैं- ये अम्मा कमाल की सिंगर हैं।

उनकी आवाज सुनकर सोनू उनकी तारीफें करने लग जाते हैं

इसके बाद वो काफी विनम्रता से उनसे कुछ गाने की गुजारिश करते हैं। बुजुर्ग महिला मुस्कराते हुए मराठी भाषा का एक गीत गाना शुरू करती हैं। उनका सुर, उनका लय और उनकी आवाज सुनकर सोनू उनकी तारीफें करने लग जाते हैं। गाना खत्म होने के बाद सोनू सूद उनकी तारीफ करते हैं और मुस्कराते हुए कहते हैं, ‘बहुत बढ़िया, आप आर्टिस्ट हैं।’ यह सुनकर अम्मा के चेहरे पर खुशी आ जाती है और वह सोनू सूद को आशीर्वाद देती हैं।

‘हुनर तो सभी में होता है, किसी का छिप जाता है’

इस पूरे पल को सोनू सूद ने कैमरे में कैद किया और इंस्टाग्राम पर शेयर करते करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘हुनर तो सभी में होता है। किसी का छिप जाता है, किसी का छप जाता है। अम्मा, आप कमाल हो। गणपति बप्पा मोरया।’

लोगों ने कहा- अम्मा की आवाज ने दिल छू लिया

वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस भी खूब आ रहे हैं। काफी सारे लोगों ने लिखा है, ‘असली हीरो आप हैं, सोनू सूद।’ कुछ ने कहा- अम्मा की आवाज ने दिल छू लिया। कई लोगों ने हाथ जोड़ने वाली और दिल वाले इमोजी को शेयर कर इस वीडियो पर अम्मा और सोनू सूद दोनों के लिए प्यार बरसाया है।

 

ब्युरो रिपोर्ट

buzz4ai
Recent Posts