गुरु पर्व पर सिंधी समाज के भंडारे में रंजना साहू ने कि सेवा,कहा लंगर सेवा ईश्वरीय कार्य

संतों ने किया रंजना साहू का शॉल श्रीफल से सम्मान धमतरी। गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज द्वारा आयोजित भंडारा – लंगर प्रसादी कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने पहुंचकर सेवा की।उन्होंने लंगर में बैठकर संगत को प्रसादी परोसी और सेवा कार्य में हाथ बंटाया। इस दौरान सिंधी समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गुरुद्वारे परिसर में कीर्तन और अरदास के साथ गुरु पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सिंधी समाजजनों एवं संतजनों द्वारा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। समाजजनों ने उनके द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा गुरु नानक देव जी ने लंगर की परंपरा शुरू करके मानवता को सबसे बड़ा संदेश दिया कि कोई भूखा न सोए और सब एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करें। सेवा ही सच्ची पूजा है।उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का संदेश है – नाम जपो किरत करो वंड छको। यानी मेहनत करो और मिल-बांट कर खाओ। सिंधी समाज द्वारा आयोजित यह लंगर उसी परंपरा का जीवंत उदाहरण है।उन्होंने सिंधी समाज एवं संतजनों द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने वाले हर कार्यकर्ता की प्रेरणा है।उन्होंने समस्त सिंधी समाज एवं क्षेत्रवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई देते हुए क्षेत्र में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर सिंधी समाज के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Recent Posts