धमतरी पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार: ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा सप्लाई करने वाला फरार मुख्य सप्लायर कमलेश सरदार गिरफ्तार

बोराई गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता: 11.033 किलोग्राम गांजा के साथ पूर्व में पकड़े गए थे दो अंतरराज्यीय तस्कर,अब मुख्य सप्लायर भी पुलिस की गिरफ्त में नशे के अवैध कारोबार की सप्लाई चेन पर धमतरी पुलिस की निर्णायक चोट, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर फरार आरोपी गिरफ्तार मामले का विस्तृत विवरण- धमतरी जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना बोराई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा की आपूर्ति करने वाले प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर कमलेश सरदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही को मजबूती मिली है।पूर्व में 11 किलो से अधिक गांजा के साथ पकड़े गए थे दो अंतरराज्यीय आरोपी -:प्रकरण में दिनांक 15.09.2026 को थाना बोराई पुलिस द्वारा पुलिस बैरियर नाका बोराई पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उमरकोट से धमतरी की ओर आ रही भवानी ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई।बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को उनके बैग सहित नीचे उतारकर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम निखिल वर्मा (26 वर्ष), निवासी सतवास, जिला देवास (मध्यप्रदेश) एवं मोहित गोदारा (28 वर्ष), निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (मध्यप्रदेश) बताया।गवाहों की उपस्थिति में उनके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर खाकी टेप से लिपटे बंडलों में कुल 11 किलो 33 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2,20,000/- रूपये थी, बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, दो रियलमी मोबाइल फोन एवं 2,350/-रूपये नकद सहित कुल 2,32,350/-रूपये की संपत्ति जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तत्पश्चात उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।मेमोरेंडम कथन से सामने आया मुख्य सप्लायर का नामविवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर जानकारी सामने आई कि वे उक्त गांजा ओडिशा के उमरकोट निवासी कमलेश सरदार से खरीदकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। घटना के बाद से ही मुख्य सप्लायर फरार चल रहा था।थाना बोराई पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर फरार आरोपी कमलेश सरदार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी का विवरण नाम: कमलेश सरदारपिता का नाम: कार्तिक सरदार उम्र: 46 वर्षनिवासी: UV-09 बुजरा पुजारीगुड़ा, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर,ओडिशाअपराध क्रमांक:16/2026, थाना बोराईधारा:20(ख), एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी के परिजनों को नियमानुसार सूचना दी गई।आरोपी को मान.न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनके अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य न केवल मादक पदार्थों की बरामदगी करना है बल्कि इनके स्रोत आपूर्तिकर्ताओं एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित करना है।

 

Recent Posts