खोमन लाल साहू को समाज दीप रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया

रायपुर : को शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह 2026 का आयोजन वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा,अध्यक्षता माननीय मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, विशिष्ट अतिथि जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री एवं लोक कलाकार, संजय कुमार मैथिल संयोजक व संस्थापक, मीना भारद्वाज अध्यक्ष, मुकेश झा, अखंड प्रताप सिंह साहित्यकार, वसंत पटेल समाजसेवी,शामिल थे।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से शामिल शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवादी अंधविश्वास निर्मूलन, जन-जागरूकता, कबाड़ से जुगाड़, समाज सेवा, कला संस्कृति,व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्रो में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले शिक्षको एवं समाज सेवकों, साहित्यकार तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इस कड़ी में धमतरी जिले के सक्रिय, नवाचारी एवं शिक्षा तथा समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में लगातार उल्लेखनीय कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ छत्तीसगढ़ के संचालक आदरणीय खोमन लाल साहू, व्याख्याता वाणिज्य शा.उ.मा.वि. डोमा, धमतरी को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह वृंदावन हॉल रायपुर में शिक्षा कला अकादमी छत्तीसगढ़ समग्र विकास मंच द्वारा विशिष्ट प्रतिभा सम्मान के रूप में समाज दीप रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।कोरोना काल में विशेष सेवा, रेडक्रॉस सोसायटी, रक्तदान, स्काउट गाइड, निर्धन सहायता, बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता अभियान एवं शिक्षा में नवाचार के लिए यह सम्मान 26 अक्टूबर 2026 को विधायक माननीय मोतीलाल साहू (रायपुर ग्रामीण) की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल (दुर्ग) द्वारा प्रदान किया गया।इस सम्मान काे मिलने पर उन्होंने प्रशन्नता जाहिर किया और छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू एवं संघ के सभी साथियों काे धन्यवाद किया, इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने कहा की संघ के संचालक आदरणीय खाेमन लाल साहू जी का कार्य अद्भुत है वे अपने कार्य काे लगन से करते है, ये हमारे संघ एवं शिक्षा के क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।राज्य समाज दीप रत्न सम्मान से अलंकृत होने पर डॉ प्रदीप साहू ,नाट्यभूषण आकाशगिरी गोस्वामी ,विष्णुप्रसाद साहू, विवेक ध्रुवे ,रेडक्रास चेयरमेन प्राप्ति वशानी, वाइस चेयरमेन शिवा प्रधान, रेडक्रास जिला अधिकारी मनोज साहू, सत्यप्रकाश प्रधान , दुष्यंत सिन्हा,शाला के प्राचार्य रामानंद साहू सरोज सिन्हा रेखा सिन्हा अरविंद सिन्हा आशा साहू तुलाराम निषाद गजेंद्र कुमार साहू भुनेश्वर साहू रूपेश साहू, शेषनारायण चंद्राकर उमा सुंदर ऋतु पांडे ज्योति साहू, सिद्धेश्वरी साहू वीरेंद्र सिन्हा तिर्की मेडम पुष्पलता साहू,नीरज शुक्ला राधिका नेताम आशीष नायक,नवीन साहू सुनीता कुम्भकार कांति नेताम ममता साहू, कंचन तोमेंद्र एवं विभिन्न शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं रेडक्रास सोसायटी स्काउट गाइड रंगकर्मी समाज जनों शुभ चिंतको ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है

 

 

Recent Posts