ओम लक्ष्मी फाऊंडेशन धमतरी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज की शाम देश की नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओम लक्ष्मी फाऊंडेशन धमतरी द्वारा 15 अगस्त की शाम को शहर की आमातालाब रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में आज की शाम देश के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।विगत तीन वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहीदों के परिवार का सम्मान, पूर्व सैनिकों का सम्मान, 10वीं एवं 12वीं के जिले के टॉपर्स का सम्मान एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसकी पश्चात राष्ट्रगीत, राजकीय गीत तथा राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, ब्रह्माकुमारी साधना बहन, विजय मोटवानी, अविनाश दुबे, राकेश साहू, चेतन सिन्हा, वेद प्रकाश साहू कुलेश सोनी, नगर निगम एल्डरमैन एवं पार्षद गण उपस्थित रहे।अपनी प्रस्तावना को रखते हुए फाउंडेशन के वेद प्रकाश साहू ने फाउंडेशन की स्थापना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि हमने समस्त नागरिकों एवं युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के बीच राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं सामाजिक समरसता तथा सामाजिक जागरूकता के कार्य को करने के उद्देश्य को लेकर इस फेडरेशन की स्थापना की और स्थापना से लेकर हमने लगातार समाज के बीच अलग-अलग तरह के सामाजिक कार्य की और आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे। अविनाश दुबे जी ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज के बीच अलग-अलग तरह की कार्यक्रमों तथा सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और साथ ही 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह का भी आयोजन किया जाता है जो की लगातार विगत तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस साल चौथे वर्ष भव्य रूप से इसका आयोजन किया गया है। श्री शुभम जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा किआज का Gen Z भारत की नई सोच, नई ऊर्जा और नई संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता है कि आजादी हमें संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है।आज की युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह इस आजादी का सही उपयोग देश के विकास में करे।Gen Z तकनीक और सोशल मीडिया से जुड़ी पीढ़ी है, इसलिए उसकी सोच का प्रभाव समाज पर तेजी से पड़ता है।युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के लिए करना चाहिए।देशभक्ति केवल तिरंगा लगाने या राष्ट्रगान गाने तक सीमित नहीं, बल्कि ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभाने में है।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री रामू रोहरा जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और अपनी उद्बोधन में कहा कि देशभक्ति केवल तिरंगा फहराने या राष्ट्रगान गाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के समाज को बेहतर बनाने के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने ओम लक्ष्मी फाउंडेशन, धमतरी द्वारा आयोजित “आज की शाम देश के नाम” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं को देश के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से जोड़ने का एक अच्छा माध्यम हैं।उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों, प्रतिभागियों, आयोजकों एवं उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी के मन में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और मजबूत हो।इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित शहीद परिवारों का सम्मान, पूर्व सैनिकों का सम्मान एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके पश्चात सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे सांस्कृतिक नृत्य,देशभक्ति नृत्य, देशभक्ति गीत, रैंपवॉक, भाषण का आयोजन किया गया था यह कार्यक्रम मध्य रात्रि 12:00 बजे तक चला। इसके पश्चात कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण किया गया जो की प्रतियोगिता के आधार पर निर्णायक गणों द्वारा तय किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्रेम प्रकाश साहू, विकास राठी, सोहन धीवर, पोखराज साहू, गोविंद, लखन, पायल, चंचल, रीना, मनीषा, धनेंद्र, मनीष, पंकज, यज्ञांश, ऋतिक, खेमेश, हितेश एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Recent Posts