अर्जुनी पुलिस द्वारा लोहरसी तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी को पकड़ाअवैध शराब कारोबार पर धमतरी पुलिस की लगातार कार्यवाही: 4.500 बल्क लीटर देशी शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 2,100/-रूपये की सामग्री जप्त घटना एवं कार्यवाही का विवरण-:एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम लोहरसी रेस्टहाउस के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहरसी निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा लोहरसी तालाब स्थित शिव मंदिर के पीछे एक थैले में देशी शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है।मुखबिर की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर पुरुषोत्तम विश्वकर्मा पिता स्व. मोहन लाल विश्वकर्मा, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से रोमियो कंपनी की 25 पौवा देशी शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 4.500 बल्क लीटर, कीमत 2,000/- रूपये तथा शराब बिक्री की रकम 100/-रूपये कुल 2,100/-रूपये जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 95/2026, धारा 34(1)(ब) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी का विवरण-नाम: पुरुषोत्तम विश्वकर्मा पिता: स्व. मोहन लाल विश्वकर्मा उम्र: 37 वर्ष निवासी: ग्राम लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी(छ.ग.)जप्ती सामान 25 पौवा देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल मात्रा – 4.500 बल्क लीटर शराब की कीमत – 2,000/-रूपये बिक्री रकम -100/- कुल जप्ती – 2,100/-रूपये जप्त किया गया।इस कार्यवाही में प्रआर.खोमेन्द्र भारद्वाज, रामकृष्ण यादव एवं जितेन्द्र कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।






