मॉडमसिल्ली बांध टेंडर निरस्त कर स्थानीय हितों की रक्षा की मांग,हरियाणा के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि से हुई खूबलाल ध्रुव का सार्थक चर्चा

आज रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में हरियाणा सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अध्यक्ष एवं हरियाणा माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय बड़े भैया दिनेश बेडवाल प्रजापति से आत्मीय मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास, पर्यटन, रोजगार सृजन एवं विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं दिनेश बेडवाल प्रजापति ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं सुशासन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की।इस अवसर पर हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी सहयोग, ग्रामीण विकास, माटी कला के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। यह आत्मीय मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रही।इस दौरान मैंने भी मॉडमसिल्ली बांध के प्रस्तावित टेंडर को निरस्त करने की मांग रखते हुए आग्रह किया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे स्थानीय जनजातीय समाज, मछुआरा समुदाय एवं किसानों के हितों की रक्षा हो। मत्स्य पालन से जुड़े स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिले, उनके पारंपरिक आजीविका के अधिकार सुरक्षित रहें तथा क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित हों। विकास की योजनाओं का लाभ सबसे पहले स्थानीय भाइयों-बहनों तक पहुँचे और उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। खूब लाल ध्रुव जनसेवक  सामाजिक कार्यकर्ता

Recent Posts