लक्ष्मण पहलवान के नेतृत्व में धमतरी जिला योग संघ का गठन योग के व्यापक प्रचार-प्रसार का लिया गया संकल्प

धमतरी। योग को जन-जन तक पहुँचाने, स्वस्थ समाज के निर्माण तथा जिले में योग गतिविधियों को संगठित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से रविवार को श्याम वेज फैमिली रेस्टोरेंट धमतरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व क्रीड़ा भारती धमतरी के अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान ने किया। बैठक में जिले के वरिष्ठ योग प्रशिक्षकों, योग साधकों एवं योग से जुड़े सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से धमतरी जिला योग संघ का गठन किया गया।बैठक में सभी सदस्यों ने योग को सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देने युवाओं विद्यार्थियों महिलाओं एवं आमजन को नियमित योगाभ्यास से जोड़ने तथा जिले में समय-समय पर योग शिविर प्रशिक्षण प्रतियोगिताएँ एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन में उमराव साहू को जिला योग संघ का अध्यक्ष, डेमिन साहू को उपाध्यक्ष संतोषी निम्बाडकर को सचिव उत्तरा सिंह गौतम को कोषाध्यक्ष निकिता धरमगुड़ी को संयुक्त सचिव तथा तिलक ध्रुव, ममता ठाकुर डाली यादव एवं उमेंद्र भारद्वाज को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वहीं वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. संदीप साहू को संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया।इस अवसर पर लक्ष्मण पहलवान ने कहा कि जिला योग संघ का उद्देश्य केवल योग कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि योग को प्रत्येक घर तक पहुँचाकर स्वस्थ अनुशासित और जागरूक समाज का निर्माण करना है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले में योग की नई पहचान स्थापित करने का आह्वान किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमराव साहू ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले के सभी योग प्रशिक्षकों, संस्थाओं एवं योग प्रेमियों को साथ लेकर योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा तथा अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास होगा।बैठक के अंत में हिमानी साहू (पार्षद, लाल बगीचा वार्ड), प्रकाश सिन्हा (पार्षद, रामपुर वार्ड), भोजेंद्र साहू, सुजय मंडल एवं योग अभ्यासिका रुचि साहू सहित उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Recent Posts