गांव की परंपराएं, धार्मिक आयोजन, लोकगीत और सामूहिक सहभागिता ग्रामीण जीवन की आत्मा हैं : रंजना साहू

नवरात्र पर्व पर बिरेतरा में गुंजा भक्तिमय जसगीत, रंजना साहू हुईं शामिल, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को बनाए रखने वरिष्ठजनों से की अपील धमतरी – शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर ग्राम बिरेतरा में खेल एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन मंच, ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में जसगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर नारायण हॉस्पिटल, रायपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने माता रानी की आराधना करते हुए जसगीतों को श्रद्धा पूर्वक सुने। रंजना डीपेन्द्र साहू ने माता भवानी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए समस्त ग्रामवासियों को नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति की उपासना, आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। रंजना साहू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी गांव की सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता ही उसकी विशिष्ट पहचान होती है, गांव की परंपराएं, धार्मिक आयोजन, लोकगीत और सामूहिक सहभागिता ग्रामीण जीवन की आत्मा हैं। इन परंपराओं को सहेजकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, उन्होंने समस्त ग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को सदैव बनाए रखें तथा आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी परंपराओं से जोड़ें।श्रीमती साहू ने विशेष रूप से गांव के वरिष्ठजनों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि वरिष्ठजन समाज के मार्गदर्शक होते हैं, उनके अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है। इसलिए गांव के वरिष्ठजनों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि आपसी सहयोग और समरसता की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। उन्होंने कहा कि जब गांव के सभी लोग एकजुट होकर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हैं, तो गांव में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। ऐसे आयोजन केवल मनोरंजन या धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामूहिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का माध्यम भी बनते हैं। कार्यक्रम में मनहरण साहू डॉ. रविकिरण शिंदे, उत्तम साहू, मुरहाराम साहू, डॉ विनेश्वर साहू, मन्नुलाल साहू, पारथ राम साहू सहित आयोजन में ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक माता भवानी की आराधना की। रंजना साहू ने खेल एवं सांस्कृतिक प्रोत्साहन मंच, ग्राम विकास समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Recent Posts