नीलेश लूनिया ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार

धमतरी। नगर निगम धमतरी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कार्रवाई करते हुए बिलिंग मशीनों को वापस भिजवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष नीलेश लूनिया ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में सभी कार्य नियमानुसार, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि दोबारा इस प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा नगर निगम के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

Recent Posts