अष्टमी पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने किए मां अंगारमोती और मां विंध्यवासिनी के दर्शन क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

अष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने अंचल की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना को लेकर प्रसिद्ध देवी धामों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। चंद्राकर ने वन देवी मां जगत जननी अंगारमोती और धमतरी नगर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि शक्ति की उपासना का यह महापर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और संपन्नता लेकर आए। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि हमारे क्षेत्र का हर नागरिक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहे तथा धमतरी जिले में निरंतर प्रगति और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो। देवी दर्शन के दौरान उनके साथ पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला महामंत्री कृष्णा मरकाम, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Recent Posts