धमतरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जोधापुर–डाक बंगला वार्ड में बूथ का शुभारंभ पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार। एक भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे, इसके लिए सभी पालक अपने 0-5 साल तक के बच्चों को बूथ पर लाकर दवा जरूर पिलाएं। पार्षद मेश्राम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और घर-घर दस्तक देकर बच्चों को दवा पिलाने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता एन.एम.उर्वशी साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपमाला गजेंद्र, मितानिन आशा टंडन,चंद्रिका साहू उपस्थित रहे।






