पार्षद एवं सभापति विजय मोटवानी ने स्पष्ट कहा

अब मिलेगा आमापारा वार्डवासियों को जलभराव की समस्या से निजात डेढ़ करोड़ का काम पूर्णता की ओर, अब आमापारा वार्ड में नहीं भरेगा पानी विजय मोटवानी आमापारा वार्ड को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने द्रुतगति से चल रहा है कार्य: नीलेश लुनिया धमतरी । किसी भी कार्य को पूर्ण करने का जुनून व संकल्प लिए कोई व्यक्ति कार्य करे तो उसे सफलता जरूर मिलती है. इसी संकल्प को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के सभापति एवं आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी एवं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे स्वास्थ्य विभाग के सभापति नीलेश लुनिया बरसानी पानी के बहाव व्यवस्था को सुदृढ़ करने जलभराव की समस्या को दूर करने एवं सफाई व्यवस्था के उद्देश्यों को लेकर दृढ़संकल्पित नजर आ रहे है. इन्हीं संकल्पों के साथ आमापारा वार्ड में डेढ़ करोड़ का काम हो रहा है जिसमें 7 लाख पार्षद निधि का भी शामिल है. सन् 1973 में बालक चौक नाला का निर्माण हुआ था उसे तोड़कर नए नाली का निर्माण कर और उसे नाले के साथ जोड़कर पानी के बहाव को सुदृढ़ करने का काम चल रहा है. कल रात 1 बजे विजय मोटवानी कार्यस्थल पर स्वयं मौजूद रहकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. नाला की सफाई व्यवस्था को अंजाम तक पहुंचाने सभापति नीलेश लुनिया संकल्प को पूर्ण करते नजर आए. चार दिनों पूर्व जो भारी बारिश हुई उसमें आमापारा वार्ड में पानी भरा जरूर पर सुदृढ़ निकासी व्यवस्था के चलते 10 मिनट के अंदर ही पानी खाली हो गया. पूर्व में पानी घंटों भरा रहता था जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी होती थी. अब निकासी व्यवस्था को और दुरूस्त करने दिन-रात देखे बिना अंडरग्राऊण्ड नाली निर्माण बालक चौक से मकई गार्डन तक किया जा रहा है. सभापति विजय मोटवानी का कहना है कि भगवान ने चाहा और अच्छी स्थिति निर्मित हुई तो आमापारा वार्ड में अब बरसात का पानी नहीं भरेगा. उन्होंने बताया कि मेरे वार्ड में डेढ़ करोड़ का काम हो रहा है जिसमें मैं पूरी तरह से वार्डवासियों का ध्यान रखने और उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा हूं. स्वास्थ्य विभाग के सभापति नीलेश लुनिया ने कहा कि रात में ही बालक चौक नाला तोड़ा गया था. सुबह साफ सफाई के बाद पाईप को जोड़ा जाएगा यह कार्य जल्द पूर्ण होगा और नाला जैसा था वैसा बन जाएगा. आने वाले समय में नाले में पानी अवरूध्द न होगा. विजय और नीलेश ने संयुक्त रूप से कहा कि निगम ने वार्ड को सजाने, संवारने, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने की जो जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरा करने का भरपूर प्रयास कर रहे है. विजय मोटवानी ने दावा किया कि आने वाले सप्ताह में पाईप जुड़ जाएगा और आमापारा का पानी मकई तालाब में गिरेगा. आमापारा में अब बरसानी पानी नहीं भरने की उम्मीद है. डेढ़ करोड़ का नाली व पाईप बिछाने का काम पूर्णता की ओर है. यह काम सफल हुआ तो जहां-जहां जल भराव की समस्या थी वह समाप्त हो जाएगी.

 

Recent Posts