मां भारती की सेवा हेतु अग्निवीर में चयनित डेमन का पार्षद ने किया सम्मान

सेना के माध्यम से युवाओं को अपने भविष्य संवारने का सार्थक एवं सुनहरा , अवसर प्रधानमंत्री की है देन -:हिमानी साहू राष्ट्र की सेवा हेतु इंडोर स्टेडियम से प्रशिक्षित 123 युवाओं का चयन 21 जून से ट्रेनिंग हेतु रवाना होने का क्रम जारी धमतरी-: शहर में युवाओं के द्वारा अपने करियर को संवारने की दृष्टिकोण से अग्नि वीर में चयन हेतु निरंतर ट्रेनिंग कैंप इंडोर स्टेडियम मे प्रतिदिन सुबह से दिया जाता रहा है और इसी का परिणाम है कि अग्नि वीर चयन का परिणाम आने पर 123 युवाओं की फौज मां भारती की सेवा के लिए समर्पित होकर 21 जून से प्रशिक्षण स्थलों के लिए जाने का क्रम प्रारंभ हुआ है। आज डेमन लाल पटेल पिता हेमलाल पटेल तथा माता तारा पटेल जब नासिक महाराष्ट्र मैं अग्नि वीर के रूप में ट्रेनिंग करने के लिए रवाना होने से पूर्व समाज वार्ड वासित सहित लाल बगीचा वार्ड की पार्षद एवं नगर निगम में विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्ष हिमानी भागवत साहू तिलक वंदन करते हुए आरती उतार कर स्वागत एवं सम्मान की तो पूरा वातावरण देश सेवा एवं राष्ट्रभक्ति से वोट ओत-प्रोत हो गया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए हिमानी साहू ने कहा कि युवाओं को अपना करियर सजाने एवं संवारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के रक्षा मंत्री ने अग्नि वीर के रूप में चयन होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जो स्वागत योग्य है और यही से युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर राष्ट्र की सेवा में अपने को समर्पित करते हुए मां भारती के लिए एक समग्र पीढ़ी तैयार होने का सार्थक मध्य बनेंगे और यही समय की आवश्यकता है। सम्मान के इस गौरवपूर्ण अवसर पर आदरणीय दादा-दादी मनहरन पटेल एवं सीता पटेल पुनूलाल पटेल लखन पटेल आदरणीय चाचा-चाची हितेश पटेल एवं गीता पटेल मोहन पटेल दौ पटेल तथा पटेल समाज के वरिष्ठजनों ईश्वर पटेल अशोक पटेल एवं विनोद पटेल की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ सदैव प्रेरणादायी हैं। सादर आभार।

Recent Posts