योग मात्र एक शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला एक संपूर्ण विज्ञान है। पं राजेश शर्मा

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आज श्री राधा कृष्ण भवन में उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का लिया संकल्प धमतरी, 19 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती जिला धमतरी द्वारा राधा कृष्ण भवन, धमतरी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के माध्यम से उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, निरोग एवं अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. राजेश शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं क्रीड़ा भारती के संरक्षक थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित उपाध्याय, प्रांत मंत्री क्रीड़ा भारती ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हर्षा साहू जी।संघ के घनश्याम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश शर्मा निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा जिला भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बीथिका विश्वास क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण साहू मंशास्त रहे रकार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं भारत माता धमतरी की अध्यक्षता अधिष्ठात्री देवी भिलाई माता के के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से योग दिवस की थीम के अनुरूप योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। क्रीड़ा भारती के संरक्षक पं राजेश शर्मा द्वारा योग शिक्षकों को ट्रैक सूट वितरण किया गया योग शिक्षक के रूप में के प्रतिष्ठित योगशिक्षक डॉ दिनेश नाग श्रीमती दिनेश नाग उत्तर साहू सहित अन्य शिक्षकों ने उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान की क्रियाएं भी कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान योग के वैज्ञानिक महत्व, मानसिक स्वास्थ्य पर उसके सकारात्मक प्रभाव तथा जीवन में अनुशासन और आत्मसंयम की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पं. राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति, ऋषि परंपरा और सनातन ज्ञान का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मन बुद्धि और आत्मा के समन्वय का माध्यम है। योग व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा उसे तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण अनेक प्रकार की शारीरिक और मानसिक समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग ही वह माध्यम है जो बिना किसी खर्च के व्यक्ति को स्वस्थ और संतुलित जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे मोबाइल और सोशल मीडिया पर अत्यधिक समय व्यतीत करने के बजाय प्रतिदिन कुछ समय योग, व्यायाम और खेल गतिविधियों को दें, जिससे वे शारीरिक रूप से सक्षम और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। योग विद्या की खोज तो हजारों साल पहले कर ली गई थी, लेकिन इसका विश्व से दोबारा परिचय 21 सदी के 2015 में हुआ, जब देश के पीएम मोदी ने यूनाइटेड नेशन में 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दिलाई, आज 11 साल बाद सारी दुनिया योग को अपना रही है।अध्यक्षीय उद्बोधन में सुमित उपाध्याय ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है और यह विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाला जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को लचीला बनाने का अभ्यास नहीं, बल्कि व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास का माध्यम है। योग हमें आत्मअनुशासन, संयम, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि भारत की गौरवशाली परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया भारत की इस महान परंपरा का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग को दे तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी लोगों से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से शांत और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाता है। योग के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर छिपी ऊर्जा और क्षमता को पहचान सकता है तथा जीवन में आने वाली चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकता है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खेल प्रेमी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने, अपने परिवार और समाज को योग के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। आभार प्रदर्शन क्रीड़ा संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान ने किया साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Recent Posts