अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को

विधायक अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि स्वस्थ आयु के लिए योग का दिया जाएगा संदेश धमतरी।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून 2026 को जिला मुख्यालय स्थित हरदिहा साहू समाज भवन, रत्नाबांधा रोड, धमतरी में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे तथा सामूहिक योगाभ्यास में सहभागिता करेंगे।राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों का नामांकन किया गया है। इसी क्रम में धमतरी जिले के कार्यक्रम हेतु विधायक अजय चंद्राकर को नामित किया गया है।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ. कृपाराम ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।कार्यक्रम में प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया जाएगा। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। साथ ही नागरिकों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाकर स्वस्थ एवं सुखी जीवन की दिशा प्रदान करता है।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश