त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को लेकर धमतरी पुलिस तैयारी मोड पर

वारंट तामिली,अवैध हथियार,आबकारी,सीमा चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर धमतरी पुलिस की विशेष निगरानी एसपी धमतरी ने निष्पक्ष,शांतिपूर्ण, भयमुक्त मतदान एवं आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक सुरक्षा, सतर्क निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा आज पुलिस लाईन रूद्री में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग लेकर आगामी पंचायत उप निर्वाचन-2026 के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि जिले में 1 जून 2026 को मतदान एवं 4 जून 2026 को मतगणना संपन्न होनी है तथा थाना अर्जुनी, थाना कुरूद, थाना भखारा एवं चौकी करेली क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायत क्षेत्रों – ग्राम बिरेतरा, लीलर, बागोडर, कुहकुहा, गोबरा, सिवनीकला, सेमरा बी, चर्रा एवं मोतिमपुर सहित कुल 10 मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाना है।एसपी धमतरी ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लगातार पेट्रोलिंग, प्रभावी निगरानी एवं आसूचना संकलन किया जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।बलों को ब्रिफिंग के दौरान एसपी धमतरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण अनुशासन, सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी पेट्रोलिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी तथा लगातार आसूचना संकलन सुनिश्चित किया जाए।एसपी धमतरी द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश :लंबित वारंटों की त्वरित तामिली सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि न्यायालयों में लंबित स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की पृथक-पृथक समीक्षा कर अधिकतम तामिली सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से आदतन अपराधियों, फरार आरोपियों एवं चुनाव के दौरान अशांति फैलाने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकता से कार्यवाही करने कहा गया है। जमानत एवं मुचलके पर रिहा अपराधियों की सतत निगरानी गंभीर अपराधों में संलिप्त एवं जमानत/मुचलके पर रिहा अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए हैं।अवैध शराब पर विशेष अभियान निर्वाचन अवधि में अवैध शराब बिक्री, जुआ-सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संबंधित थाना क्षेत्रों में लगातार दबिश एवं निगरानी कार्यवाही जारी है। अवैध हथियार रखने वालों पर कड़ी कार्यवाही अवैध अस्त्र-शस्त्र रखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने एवं ऐसे तत्वों की लगातार निगरानी रखने निर्देशित किया गया है। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही प्राथमिकता से सुनिश्चित की जा रही है। सीमा क्षेत्रों में सघन चौकसी एवं चेकिंग जिले की अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं पर विशेष चेक पोस्ट सक्रिय कर दिए गए हैं। बाहरी असामाजिक तत्वों, अवैध हथियारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही रोकने हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहनों की सतत जांच सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध एवं अवैध रूप से संचालित वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। बिना दस्तावेज, संदिग्ध गतिविधियों अथवा अवैध सामग्री परिवहन करने वाले वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई पुलिस पेट्रोलिंग संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाते हुए प्रभावी आसूचना तंत्र सक्रिय किया गया है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का संकलन कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि निर्वाचन अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी परिस्थिति में लापरवाही न बरती जाए।धमतरी पुलिस आम नागरिकों से भी अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध हथियार, शराब, जुआ-सट्टा अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक भानूप्रताप चंद्राकर, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी, डीएसपी एसजेपीयू यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Recent Posts