किसान खाद बीज के लिए श्रस्त, भाजपा सुशासन त्यौहार में फोटो खींचाने में मस्त – लेख राम साहू

कुरुद के पूर्व विधायक लेख राम साहू भाजपाइयों एवं राज्य सरकार विष्णु देव सरकार पर बरसते हुए कहा कि किसान खाद एवं बीज के लिए दर-दर भटक रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता एवं मंत्री विधायक सुशासन त्यौहार में फोटो एवं सेल्फी लेने में मस्त है जनता आस लगाकर देख रही है की कब अच्छे दिन आएंगे जनता अपनी बहुमूल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ राज्य में शासन करने का मौका दिया लेकिन इस सरकार ने आम जनता को महंगाई की मार से हालत गंभीर कर दिया है किसान से लेकर कर्मचारी वर्ग सभी डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है आम जनता की कोई भी समस्या से भारतीय जनता पार्टी विष्णु देव की सरकार को कोई मतलब नहीं है सिर्फ सुनो काम बिल्कुल नहीं होना यही बीजेपी की नीति बनकर रह गई है क्या इसी दिन के लिए आम जनता भाजपा को चुनकर राज्य में शासन करने का मौका दिया आम जनता के साथ चल निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी को महंगा पड़ेगा

लेख राम साहू ने कहा कि कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर विधानसभा में सरकार के विरोध में प्रश्नों की झड़ी लगा देते हैं लेकिन आज किसानों की हालत और महंगाई पर उसके जुबान से एक शब्द नहीं निकल रहा है मैं पूछना चाहता हूं कि क्या भाजपाइयों को कोई जनता की समस्या पर ना बोलने वाली कोई दवाई दे दिया गया है लेख राम साहू ने कहा कि एक मरीज की हालत बिगड़ने के बाद भी मरीज को देखने डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं घनश्याम जांगड़े की तबीयत जेल में अचानक बिगड़ गई बीपी अधिक होने की समस्या को लेकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया यहां लाने के बाद स्थिति और बिगड़ रही थी जब ड्यूटी डॉक्टर शुभम विश्वकर्मा ने मरीज को नहीं देखा तो अस्पताल के अन्य डॉक्टर विकास साहू ने मरीज की जांच की उन्होंने बताया कि मरीज का बीपी हाई था मुंह से झाग आ रहा था पेशाब नली से खून आ रहा था जिला अस्पताल में इलाज संभव नहीं था ऐसी गंभीर स्थिति भी राज्य में बनी हुई है लेखराम साहू ने कहा कि कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए फंड और बजट जारी न होने से नाराज होकर 56 ग्राम पंचायत के सरपंच सामूहिक इस्तीफा एवं कुरुद विधानसभा के कई सरपंच आक्रोषित है जब जनप्रतिनिधियो के विकास कार्य के लिए बजट नहीं आ रहा है तो आम जनता की कोई भी समस्या को राज्य सरकार नहीं सुन रहा है विकास कार्यों के काम सिर्फ पेपर में हो रहे हैं लेकिन वास्तविक में नहीं 56 सरपंचों ने साबित कर दिया की बीजेपी की सरकार जनता के हित में काम नहीं कर सकती सिर्फ फोटो बाजी एवं सुशासन त्यौहार के आडंबर रचकर आम जनता को धोखा दे रहा है

Recent Posts