रंजना डीपेंद्र साहू बोलीं समाज की एकता और संगठन मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति

साहू समाज रुद्री परिक्षेत्र द्वारा आयोजित हुआ दानवीर भामाशाह जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम, रंजना साहू सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर धमतरी- ग्राम बोरिदखुर्द में रुद्री परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीयों एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा एवं दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अतिथि उद्बोधन में श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने अपना सर्वस्व समाज और राष्ट्र के लिए अर्पित कर एक आदर्श स्थापित किया, उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए, साथ ही उन्होंने माँ कर्मा के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना को बढ़ाने पर जोर दिया। साहू ने आगे कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। यदि हम संगठित होकर कार्य करें, तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ें तथा अपने समाज का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने भी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिल-जुलकर कार्य करना होगा। शिक्षा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती ही समाज को नई दिशा दे सकती है, ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपने इतिहास एवं महान विभूतियों से परिचित कराते हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान में योगदान दें। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्रों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया तथा समाज की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। परिक्षेत्र अध्यक्ष निरंजन साहू ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया। साहू समाज जिलाअध्यक्ष श्री गणेश राम साहू ने कहा कि साहू समाज हमेशा से सेवा, सहयोग और संगठन की भावना के लिए जाना जाता रहा है, दानवीर भामाशाह के आदर्शों पर चलते हुए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, उमेश साहू, जिला साहू समाज पूर्व जिलाअध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, जनपद सदस्य पार्वती मोहित साहू, डॉक्टर दिनेश नाग, परिक्षेत्र अध्यक्ष निरंजन साहू, कोषाध्यक्ष केशव साहू, सचिव लकेश्वर साहू, संतराम साहू, कमलेश साहू, डाॅ ललित साहू, शिवनारायण साहू, केवल साहू, ध्रुव कुमार साहू, योगेंद्र गजीर, केशव गंजीर, लक्ष्मीकांत साहू, केजलाल साहू, उमेश चंद्र साहू, कुबेर साहू कंचन साहू, पुरुषोत्तम साहू सहित परिक्षेत्र के सभी ग्रामीण अध्यक्ष गण एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुजन उपस्थित रहे।

Recent Posts