“गैस महंगाई और खाद संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन”

महंगाई और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस कीमतों व ई-उर्वरक प्रणाली पर घेरा सरकार को

बालोद :–जयस्तंभ चौक बालोद में इतवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि और किसानों को खाद नहीं मिलने की समस्या रही।
संजारी-बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1005 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3071 रुपये तक पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर तेल कंपनियां लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं, जिससे आम जनता और होटल व्यवसायी दोनों ही बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने जीवनयापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।


विधायक ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है। “डबल इंजन सरकार और मोदी की गारंटी पूरी तरह विफल साबित हो रही है,” उन्होंने आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई ई-उर्वरक वितरण प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने का हवाला देकर किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीफ सीजन के पहले ही किसानों को खाद नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है और इससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो सकता है।


उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी डीएपी, यूरिया सहित अन्य रासायनिक खादों की भारी कमी देखने को मिली थी, जिससे किसानों को निजी दुकानों से दोगुने दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी ने तब भी इसका विरोध किया था और इस बार भी सरकार को चेतावनी दी जा रही है कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, कृष्णा दुबे, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद क्षीरसागर, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, पूरन साहू, हरीश चंद्राकर श्रीमती रश्मि दुबे,प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रत्तीराम कोसमा,अंचल प्रकाश साहू,नरेंद्र सिन्हा,कचरु साहू,बालोद नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पार्षद विनोद बंटी शर्मा,सुमीत शर्मा,निर्देश पटेल,श्रीमती रीता सोनी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी साहू,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जागृत सोनकर,ओबीसी विभाग केजुराम सोनबोइर,असंगठित मजदूर कांग्रेस जीवराखन साहू,दाऊद खान,के ईश्वर राव,अजय नोनहारे,पार्षद रोशन पटेल,अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,उस्मान रजा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव,जमील बख्स,सत्यम टांटिया,रियाज खान,पुष्कर ठाकुर,दामेश्वर देशमुख,हरचरण कत्याल,कमल टुवानी,हसीना बेगम,गजेंद्र ठाकुर,भीखम ठाकुर,राजू पारख, नमन जैन,कोजम दास टंडन,टेमन देशमुख,युकां के साजन पटेल,अजहर तिगाला,संदीप साहू,कान्हा साहू,दीपेंद्र सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!

Recent Posts