
धमतरी-: आज के भागम भाग युग में जब अपने ही साथ खड़े नहीं होते हैं तो समाज में कुछ ऐसे व्यक्तित्व होते हैं जो अपने कार्य,सेवा एवं समर्पण के कारण एक अलग मिसाल पेश करते हुए लोगों के लिए प्रेरणास्पद कार्य कर जाते हैं, ऐसा ही एक नहीं बल्कि दर्जनों उन लोगों को जिन्हें उम्रदराज या फिर किसी बीमारी के कारण चलने फिरने में असमर्थ होकर अपने जरूरी कार्यों को संपादित नहीं कर पाते हैं उनके लिए मददगार साबित होते हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी जो स्वयं वार्ड के घरों में पहुंचकर शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे इसलिए प्रत्येक जरूरी औपचारिकताओं को घर तक पहुंच कर सेवा समर्पण तथा मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट मिसाइल पेश करते हैं ऐसा ही एक उदाहरण जब देखने को मिला तब एक बुजुर्ग महिला बिंदा साहू उम्र। 60 के वृद्धावस्था सहित अन्य जनहित कारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चॉइस सेंटर की औपचारिकताओं को पूरा करने सारी सुविधाएं उनके घर पहुंच उपलब्ध कराते हुए यह उदाहरण पेश कर दिया कि सेवा करने के लिए जुनून और जज्बे की जरूरत होती है उनके इस कार्य में मारुति चॉइस सेंटर के युवा संचालक प्रेम साहू की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही गौर तलब है कि पूर्व में ही सोनी द्वारा 65 साल की एक महिला जो आज तक कभी मतदान नहीं की थी उसे उसके समुचित अधिकार को प्रदान करने का शासन प्रशासन के बीच कड़ी बनते हुए जो कार्य किया था उसे राज्य स्तर पर सराहना मिली थी।





