कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धमतरी गोल बाजार के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने रातों-रात सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि पहले भी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे और अब कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 की भारी वृद्धि कर लोगों को झटका दिया गया है। चंद्राकर ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार महंगाई बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए, जिससे आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस ली जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला प्रभारी महामंत्री अरविंद दोषी, ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, विजय प्रकाश जैन, हरमिंदर छाबड़ा, बृजेश जगताप, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कविता बाबर, सलीम रोकडिया, सूर्यप्रभा चेटयार, जिला महामंत्री आलोक जाधव, विक्रांत पवार, आकाश गोलछा, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण अंबिका सिन्हा, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर शास्त्री सोनवानी, पार्षद सुमन मेश्राम, रामनाथ यादव, राजेश पांडे, सलीम तिगाला, रफीक भाई इत्रवाले, समीना खान, दीपक साहू, चंदन रजक, योगेश्वर साहू, रजत सोनकर, सूरज पासवान, हेमंत सेन, अविनाश मरोठे, आशुतोष खरे, राजू शेख, गोपाल कामड़े, गनेश्वरी कामड़े, मानिक साहू सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts