धूमधाम से मनाया जायेगा परशुराम जन्मोत्सव 18 से 26अप्रैल तक आयोजन

धमतरी जिला ब्राह्मण समाज धमतरी द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश दीवान को नियुक्त किया गया है इस आयोजन समिति में विनोद पांडेय, लोकेश पांडेय डॉ प्रदीप शर्मा सूर्यकांत तिवारी प्रदीप पांडे अमन कुमार पांडे डॉक्टर अनंत दीक्षित अशोक मिश्रा राजेंद्र श्रोती विद्याशंकर दीवान भूपेंद्र मिश्रा महेश शास्त्री बालेंद्र पांडे अयोध्या पांडे पूजा मिश्रा बरखा शर्मा विक्रांत शर्मा पीयूष पांडे जयप्रकाश झा दीप शर्मा रोहिताश मिश्रा शामिल है पूरा कार्यक्रम आयोजन समिति के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। इस अवसर पर 18 अप्रैल शाम 5:00 बजे मां रिसाई माता मंदिर से युवा शाखा द्वारा ब्रह्म गर्जना बाइक रैली निकाली जाएगी जो आमातालाब होते हुए अंबेडकर चौक से घड़ी चौक घड़ी चौक, सदर बाजार होते हुए बिलाई माता है मंदिर में हनुमान चालीसा के साथ समापन होगा। बाइक रैली का प्रभार पीयूष पांडे विक्रांत शर्मा दीपक पांडेय श्रीकांत श्रीकांत शर्मा को बनाया गया है।द्वितीय दिवस 19 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक रसाई माता मंदिर में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव, अभिषेक, पूजन, हवन,एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न होगा यह कार्यक्रम विद्युत परिषद के सदस्यों द्वारा किया जाएगा इस कार्यक्रम के प्रभारी बालेंद्र पांडे एवं उनके साथियो को बनाया गया है तत्पश्चात 11:00 बजे से 12:00 तक सोरिद नगर शीतला मंदिर पानी टंकी के पास में स्थित ब्राह्मण समाज की भूमि का भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सूरज तिवारी एवं उनके साथियों को बनाया गया है। संध्या 6:00 बजे इतवारी बाजार स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ की कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसके प्रभारी बरखा शर्मा आयुषी पांडेय अंकिता मिश्रा ऋतुराज शर्मा प्रतिमा पांडे झंकार शर्मा होंगे एवं 6:30 बजे ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों द्वारा नगर पालिका स्कूल के सामने स्थित भगवान परशुराम फरसा चौक में दीप जलाने एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है इस कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ जन युवा शाखा महिला शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसके प्रभारी दीपक पांडेय। इसी परिपेक्ष में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को श्री राम मंदिर इतवारी बाजार से 5:00 बजे बटुक यात्रा निकाली जाएगी जो शिव चौक होते हुए घड़ी चौक पहुंचेगी। घड़ी चौक समाज के सभी जन एवं सर्व समाज जनों द्वारा भगवान परशुराम जी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा की पूजा, अर्चना एवं आरती का कार्यक्रम संपन्न होगा। पूजा संपन्न कराने का प्रभार विद्वत परिषद के समस्त सदस्यों के साथ-साथ अन्य प्रभार के लिए ननकू महाराज दीपक पांडे अमन पांडे आशुतोष शर्मा एवं श्रीकांत तिवारी को दिया गया,। तत्पश्चात भगवान परशुराम जी की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकल जाएगी जिसमें धमतरी जिले के समस्त ब्लॉक कुरूद मगरलोड, भखारा, नगरी एवं धमतरी के सभी समाज जन सम्मिलित होंगे। भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा घड़ी चौक से निकली जाएगी जो गोल बाजार सदर बाजार कचहरी चौक रामबाग होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर में सिंगार एवं प्रसादी चढ़ाने के उपरांत शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा prasadi vitran ka karya bitiya Samman samiti adhyaksh shrimati Nalini Mishra aur betiyan dwara Kiya jaega। तत्पश्चात पोथी की विदाई की जाएगी इसके प्रभारी बरखा शर्मा एवं साथी को बनाया गया है। समाज के सभी जनों के लिए प्रसादी की व्यवस्था विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित गार्डन में किया जाएगा। इसके प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा राजेंद्र श्रोती जयप्रकाश झा एवं प्रदीप शर्मा को बनाया गया है।अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्य जिला ब्राह्मण समाज धमतरी

Recent Posts