राष्ट्र एवं समाज की सेवा ही हमारा परम ध्येय -:पिंटू यादव पार्टी देती है सेवा का संस्कार-: कुलेश सोनी धमतरी-: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय आह्वान तथा प्रादेशिक निर्देश के तहत नगर निगम क्षेत्र के बनिया पारा वार्ड में पार्षद एवं खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव की अगुवाई में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सेंचुरी गार्डन के पास स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति में माल्यार्पण कर सेवा पखवाड़ा के कार्य को आगे बढ़ते हुए आम जनमानस को संयोजित करने का कार्य करते हुए सिर्फ पिंटू यादव द्वारा कहा गया कि देश के प्रति भक्ति रखते हुए सार्वजनिक सरोकार के विषयों को पार्टी से जोड़ना हम सब का ध्येय है। वही जिसमें विशेष रूप से उपस्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सेवा के संस्कार समाज में भाजपा की देन है जिसके कारण स्वच्छता जैसे कार्य को आज जन आंदोलन का रूप देकर एक नई ऊंचाई प्रदान करने का काम केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार से लेकर वार्ड एवं निकले तबके तक के तक पहुंचाया गया। उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, अखिलेश सोनकर,शैलैश रजक,भूपेंद्र मिश्रा,लाखन सिन्हा, लक्ष्मण जिज्ञासी ,राजू गुप्ता, मनोज मिश्रा, केवल साहू, मुकेश पटेल ,महेश ध्रुव, संदीप गिरिराज, पप्पू सोनी, राजकुमार, सतनारायण महावर, सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।







