श्री रामकिशन अग्रवाल जी अपने निवास स्थान श्याम रेजिडेंसी गुजराती कॉलोनी धमतरी में श्री हनुमान जयंती का भव्य आयोजन करवाया जिसमें मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे श्री लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली का समिति के सभी सदस्यों के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर स्वागत किया गया लेख राम साहू ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र वासियों को हनुमान जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां की भगवान हनुमान जयंती केवल आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि साहस अटूट भक्ति निष्ठा और सेवा भाव के सबसे बड़े उदाहरण है उनका संपूर्ण जीवन त्याग समर्पण और धर्म के प्रति अटूट विश्वास का संदेश देता है भगवान हनुमान जी के आदर्श हमें सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है लेखराम साहू ने कहा कि जिस प्रकार से हनुमान जी श्री रामचंद्र जी के सारे दुख समस्या का हल निकाले मैं वीर बजरंगबली से प्रार्थना करता हूं कि प्रदेशवासियों एवं क्षेत्र वासियों के सभी समस्या और दुख का संकट मोचन हनुमान जी दूर करें ऐसी मेरी मंगल कामना है अंत में जय श्री राम जय हनुमान के जय घोष के साथ अपने उद्बोधन में विराम दिए उद्बोधन के पश्चात आरती भोजन प्रसादी में प्रसाद प्रकार सभी भक्त बहुत ही प्रसन्न हुए







