रामनवमी शोभायात्रा से पूर्व भरे जा रहे हैं सड़कों के गड्ढे

शहर की गौरवशाली परंपराओं एवं पहचान के लिए निगम रहेगी सदैव तत्पर -: पिन्टू यादव धमतरी-: शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की निकलने वाली विशाल एवं भव्य शोभायात्रा जो की बनिया पारा महाकालेश्वर मंदिर से निकलकर विंध्यवासिनी मंदिर में संपन्न होती है उसकी तैयारी के लिए नगर निगम द्वारा शोभा यात्रा मार्ग के साफ सफाई प्रकाश सहित सड़कों के गड्ढे को सीमेंटीकरण से समतल करने का काम किया जा रहा है जिसके लिए बनिया पारा वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम के खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव द्वारा सतत रूप से आयोजन समिति के साथ संपर्क रखते हुए निगम के कार्य को अंतिम रूप देने के लिए जुटे हुए हैं श्री यादव ने कहा है कि शहर की गौरवशाली परंपरा एवं हमारी पहचान के रूप में रामनवमी उत्सव विशेष स्थान रखता है जिसे आगे बढ़ाने के लिए निगम की ओर से कोई कोर्स नहीं छोड़ा जाएगा।

Recent Posts