धमतरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जन गोष्ठी 29 मार्च को

धमतरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर में एक प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 29 मार्च 2026, रविवार को आयोजित होगा, जिसमें समाज के प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय टोपलाल वर्मा (प्रांत संघचालक, छत्तीसगढ़) होंगे, जो संघ के विचार, कार्यप्रणाली और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। संघ के अनुसार, यह गोष्ठी समाज में संगठन, संस्कार और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1:30 बजे से सामुदायिक भवन, अमलतासपुरम, रुद्री रोड, गोकुलपुर चौक, धमतरी में किया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिकों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जिला संघचालक श्याम अग्रवाल ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विचार-विमर्श का लाभ लेने की अपील की है।

Recent Posts