धमतरी-:धोबी समाज के महिला जिला अध्यक्ष के रूप में सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से सक्रियता के चलते एक अलग पहचान बनाने वाली नीलू रजक के निर्वाचित होने पर हर्ष व्याप्त हैं बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री के रूप में उन्होंने पार्टी की निस्वार्थ रूप से एक लंबे समय तक सेवा की है इसलिए पार्टी के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं तक भी उनका जीवंत संपर्क है। रजक के बनने पर उन्हें निरंतर लोगों के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दिए जाने का सिलसिला चल रहा है वह भी रोज शहर के प्रमुख लोगों से मिलकर विभिन्न सामाजिक विषय पर चर्चा करते हुए समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करने में लगी हुई है आशा व्यक्त की जा रही है कि उनके नेतृत्व में धोबी समाज को संगठित करने का एक नए अवसर प्राप्त होगा।






