लोगों की दुआएं, आशीर्वाद व प्यार से जारी 23 साल, आगे भी अंतिम सांस तक रहेगा जारी-: राकेश लोहाना धमतरी-: शहर वासियों को नवरात्रि के प्रथम दिवस से रामनवमी तक मठ मंदिर चौक में औषधि वृक्ष नीम के नए एवं कोमल पत्तियों का काढ़ा मौके पर ही तुरंत तैयार करें पीने के लिए सुबह से ही भीड़ उमर पड़ती है सभी को सहजता एवं सरलता के साथ मुस्कुराकर एक व्यक्ति अपनापन एवं भाईचारे के साथ गिलास में नीम का रस तो पिलाते हैं साथ में पैकेट बनाकर घर ले जाकर अपनी की सुविधा भी देते हैं कई लोग टिफिन , बोतल लेकर पहुंचते हैं इस भीड़ के बीच से प्रत्येक लोगों के मुंह से पप्पू भाई बोलकर प्यारी सी आवाज पूरे सम्मान के साथ निकलते रहती है । 23 साल पहले नीम का रस पिलाने की एक घटना से शुरू करने वाले पप्पू भाई के साल भर के जीवन शैली का यह 10 दिन पूरे वर्ष भर के लिए लोगों को नीम औषधि की टॉनिक दे जाता है इस नुस्खे से कई लोगों को अपने साथ बिठाकर सीखाते भी हैं। एक अनौपचारिक चर्चा में राकेश लोहाना और पप्पू भाई ने बताया कि हमारे प्राचीन ऋषि जंगल की जड़ी बूटियों को औषधीय के रूप में इस्तेमाल करते थे नीम का वृक्ष भी देव रूप में हमारे शरीर को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखता है जिसके लिए उन्हें प्रमाण स्वरूप कई लोग दुआ आशीर्वाद तथा प्रेम देते हैं आगामी समय में भी जब तक सांस रहेगी तब तक यह कार्य प्रतिवर्ष वह करते रहेंगे। लोहाना ने बताया कि नवरात्रि के बाद भी यदि कोई व्यक्ति उनसे संपर्क करता है तो वह इस विधि को सीखाते भी है तथा उन्हें उपलब्ध भी करते हैं।






