धमतरी महापौर रामू रोहरा की रही विशेष उपस्थिति साहू समाज भवन बांसपारा, धमतरी में स्थित भक्त माता कर्मा का मंदिर जो छत्तीसगढ़ का संभवत: पहला मंदिर होगा जहां चैत्र नवरात्र में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया जाता है आज पंचमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा एवं मां कर्मा की, विधि विधान से पूजा अर्चना व आरतीकर प्रसाद वितरण किया गया, प्रतिदिन सेवागीत, भजन माता-बहनों, भाईयों द्वारा की जाती है lआज पंचमी के पूजन अर्चन में तहसील साहू समाज शहर धमतरी के अध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम, दानीटोला परिक्षेत्र के अध्यक्ष सहित उनकी पूरी उनकी पूरी टीम, सामाजिक बंधु-बहनो के साथ ही धमतरी शहर के प्रथम नागरिक धमतरी नगर निगम महापौर आदरणीय रामू रोहरा की विशेष उपस्थिति रही…







