ग्राम लोहरसी में कर्मा जयंती पर नवनिर्मित शेड का लोकार्पण विधायक ओंकार साहू बोले एकता और संस्कृति हमारी ताकत

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ग्राम लोहरसी स्थित साहू समाज भवन में आयोजित कर्मा जयंती समारोह में नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल भक्ति, उत्साह और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत रहा।समारोह की शुरुआत कर्मा माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात विधायक ओंकार साहू ने नवनिर्मित शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस शेड के निर्माण से साहू समाज भवन में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर अपने वक्तव्य में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कर्मा जयंती केवल एक पर्व नहीं बल्कि समाज की एकता, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कर्मा माता हमें परिश्रम, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती हैं। समाज की उन्नति तभी संभव है जब हम अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ें। उन्होंने आगे कहा कि ग्राम लोहरसी में साहू समाज भवन के लिए शेड का निर्माण समाज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, ताकि यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास और समाज की आवश्यकताओं के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने विधायक ओंकार साहू का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने कर्मा माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया और समाज की प्रगति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Recent Posts