महापौर रामू रोहरा ने किया HPV टीका सुरक्षा का संकल्प अभियान का शुभारंभ

धमतरी/ जिला अस्पताल धमतरी में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से आयोजित HPV टीका सुरक्षा का संकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम महापौर रामू रोहरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं और बेटियों के लिए एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जागरूकता और टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि HPV टीका बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक बेटियां इस टीके का लाभ ले सकेंगी। महापौर रोहरा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए लगातार जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि HPV टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी उपाय है। इसके माध्यम से कम उम्र में ही बेटियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से अपनी बेटियों को समय पर टीका लगवाने की अपील की

Recent Posts