शहर की प्रतिभाओं को समुचित मंच देना है पुनित उद्देश्य -:योगी रायचुरा धमतरी-: शहर में खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है यदि आवश्यकता है तो उन्हें समुचित सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन की इसी पुनीत उद्देश्य को लेकर खेल पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न खेलों से संबंधित आयोजन किए जाने का निर्णय शहर के खिलाड़ियों के द्वारा खेलों को संरक्षित एवं संबंधित करके आगे बढ़ाने हेतु किया गया है जिसके संयोजक के रूप में खेल के पर्याय के रूप में विशिष्ट पहचान रखने वाले योगी रायचुरा कोई जिम्मेदारी दी गई है तथा पूरे पखवाड़े का आयोजन करने का माध्यम बनने का बिड़ा धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा द्वारा उठाया गया है संयोजक योगी ने बताया कि महीने भर तक क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, के साथ-साथ स्थानीय परंपरागत खेलों को भी आयोजित करते हुए विशिष्ट पहचान देकर शहर के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाकर इन खेलों को परिष्कृत करने का पुनित उद्देश्य आयोजन समिति का है जिसके लिए खेल के प्रति समर्पित होकर इस क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले संस्था ,समिति तथा जुड़े हुए लोग हमसे संपर्क कर सकते हैं। शहर के सर्वांगीण क्षेत्रों में सेवा का सिलसिला रहेगा सतत् जारी -: पं. राजेश शर्मा धर्म, समाज एवं सेवा जैसे अनन्य क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण उपस्थिति के कारण सार्वजनिक धरातल पर अलग पहचान रखने वाले धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा ने कहा है कि शहर के सर्वांगीण क्षेत्र में आम जनता के हित से जुड़े हुए प्रत्येक कार्यों के लिए जब तक ईश्वर ने समर्थ दिया है तब तक निस्वार्थ रूप से जुड़कर अपनी उपस्थिति देते हुए सेवा के सिलसिला को सतत रूप से जारी रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। श्री शर्मा ने आगे कहा है कि ऐसे आयोजन में शहर वासियों का जो सहयोग प्रेम किसने एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है वही हमारे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।






