महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, अंकिता मिश्रा।

धमतरी ।योगेश फाउंडेशन की संचालिका अंकिता रत्नेश मिश्रा ने महिलाओ की सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्राह्मण समाज के मातृ शक्तियों को अपनी ओर से विमल छबिगृह में निःशुल्क द केरल स्टोरी 2 दिखाया गया।उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हिन्दू समाज के बहन,बेटियों को अन्य समुदाय के लोग लाखों रुपये लेकर अपने प्रेम जाल में किस प्रकार से फंसा कर उनके सम्मान और इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं।लव जेहाद अभियान के अंतर्गत अनेक समाज के बहन,बेटियों को किस प्रकार से बरगला कर अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ किस प्रकार से दुर्व्यवहार किया जाता हैं उसका चित्रण बेहतर ढंग से द केरल स्टोरी 2 में दिखाया गया है। उक्त फिल्म में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि, ब्राह्मण बेटी को फंसाओ और 12 लाख रूपये ले जाओ।इसी विचार से ब्राह्मण समाज के मातृ शक्तियों को यह फिल्म दिखाकर समाज के बच्चियों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है।उन मातृ शक्तियों के द्वारा अपने समाज के साथ अन्य समाज के महिलाओं को फिल्म देखने प्रेरित किया जाएगा। योगेश फाउंडेशन के द्वारा अन्य समाज के बहन,बेटी, और मातृ शक्तियों को यह फिल्म दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।साथ ही समाचार पत्र के माध्यम से उनसे अपील किया जा रहा है कि जो भी फिल्म देखना चाहते हैं वे संपर्क करें,उनके लिये यह फिल्म योगेश फाउंडेशन की ओर से निशुल्क दिखाया जावेगा।

Recent Posts