दो दिवसीय भव्य फाग, गायन-वादन एवं झांकी कार्यक्रम का हुआ गरिमामय समापन

धमतरी/ नगर पंचायत आमदी में राधाकृष्ण युवा शक्ति मंच एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भव्य फाग, गायन-वादन एवं झांकी कार्यक्रम का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों की उपस्थिति रही। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ज्योति मुरलीधर साहू(अध्यक्ष नगर पंचायत आमदी)ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोमल यादव (उपाध्यक्ष आमदी) विजय जैन(भाजपा मंडल अध्यक्ष आमदी) हेमंत माला (पूर्व अध्यक्ष आमदी), तेजराम साहू(पूर्व उपाध्यक्ष आमदी) उमानंद कुम्भकार(सभापति आमदी)सहित नगर पंचायत के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि फाग उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और आपसी प्रेम-सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने राधाकृष्ण युवा शक्ति मंच की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा संस्कृति और परंपरा को सहेजने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी आयोजकों एवं नगरवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में भव्य झांकियों एवं फाग गायन-वादन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा आयोजन समिति द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Recent Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई देने भिलाई निवेश पहुंचे लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग और क्षेत्र वासियों को भी होली की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की और जम के होली मनाई।

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग