महापौर रामू रोहरा ने संयुक्त किराया भंडार व्यवसाय संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर महापौर रोहरा ने उपस्थित व्यापारियों एवं नगरवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने आशीर्वचन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में व्यापारिक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है और नगर निगम सदैव उनके साथ खड़ा है। महापौर ने सभी से आपसी समन्वय, सहयोग और सौहार्द बनाए रखते हुए धमतरी को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों द्वारा महापौर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। अंत में संघ की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Recent Posts