रंग, उमंग और आपसी सद्भाव का पावन पर्व है होली सभापति कौशिल्या देवांगन

धमतरी/ नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन ने समस्त नगरवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि होली रंग, उमंग, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी सौहार्द, एकता और सद्भाव को मजबूत करता है।सभापति कहा कि यह त्योहार हमें पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को प्रेम और विश्वास के रंग में रंगने की प्रेरणा देता है। होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रतीक है।सभापति देवांगन ने नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखते हुए प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए तथा धमतरी नगर निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

Recent Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई देने भिलाई निवेश पहुंचे लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग और क्षेत्र वासियों को भी होली की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की और जम के होली मनाई।

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग