सुभाष नगर वार्ड की पानी टंकी में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

धमतरी। सुभाष नगर वार्ड स्थित पानी टंकी परिसर में हाल ही में हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा, जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर एवं लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद तथा विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की सभापति श्रीमती हिमानी भगवत साहू जी द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।उन्होंने पानी टंकी परिसर में गेट की व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित करने तथा नगर निगम के कर्मचारियों को वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि परिसर में हो रही घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। नगर निगम द्वारा यह भी कहा गया कि क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी की जाएगी, जिससे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Recent Posts